गोल्ड लोन कम्पनी से सवा दस लाख रुपए की ठगी
पीलीबंगा में गोल्ड लोन ट्रांसफर के नाम पर एक गोल्ड लोन कम्पनी से 10.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कम्पनी की ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर दो लोगों व अन्य महिलाओं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे में स्थित पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड शाखा की ब्रांच मैनेजर सुमन गोस्वामी ने रिपोर्ट दी कि आरोपी सरूप सिंह व सोनू सिंह ने गोल्ड लोन ट्रांसफर करवाने के नाम पर कंपनी से 10 लाख 25 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। सुमन ने आरोप लगाया कि सोनू सिंह व सरूप सिंह विगत 13 मार्च को ब्रांच ऑफिस में आये।

No comments