एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार, 37 हजार की नगदी बरामद
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने शंकर कॉलोनी में दबिश देकर दो जुआ अड्डों का खुलासा किया। पुलिस की दो टीमों ने एक दर्जन से अधिक जुआरियों को दबोच कर 37 हजार रुपए से अधिक की नगदी बरामद की।
पुलिस के अनुसार एएसआई राजेन्द्र कुमार ने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे लखन सिंह सिंगीवाल निवासी सुरेशिया, दिनेश वाल्मीकि निवासी ढिल्लो कॉलोनी हनुमानगढ़, दीपक सिंधी निवासी गांधीनगर, कमल माली पुत्र लालचंद निवासी शंकर कॉलोनी, संदीप नायक निवासी सेक्टर नम्बर 12, पवन बिहारी निवासी वार्ड नम्बर 13 हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 20 हजार 200 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments