Breaking News

बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट तोडऩे की वारदात का खुलासा, एक युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में विगत 9 फरवरी को एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट तोडऩे की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार विगत दिवस श्रीराम कॉलोनी निवासी सुनील कुमार पुत्र देवीलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि मेरी मां पंखा देवी बिरथलियावाली रोड़ पर मुरारीलाल कॉलोनी से आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक ने मेरी मां को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और फिर गले से आधा तोले सोने का लॉकेट तोड़ कर फरार हो गये। 

No comments