Breaking News

सूने मकान में सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी



श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 18 में शिव हनुमान मंदिर के निकट स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। इस मकान में रहने वाला परिवार कीर्तन में गया हुआ था। सुबह वापिस लौटे, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 18 निवासी चन्द्रभान पुत्र रणजीतराम ने रिपोर्ट दी कि वह परिवार सहित रात को घर बंद करके रिद्धी-सिद्धी 8 में रहने वाले अपने भाई ओमप्रकाश के घर कीर्तन में गया हुआ था। सुबह पांच बजे घर आये, तो मकान के ताले टूटे हुए थे। भीतर कमने व आलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 30 हजार रुपए की नगदी, संदूक से सोने का किट्टी सैट, सोने का टिका, तीन जोड़ी चांदी के कड़े, दो जोड़ी पायल गायब थी। अज्ञात चोर ने घर में चोरी की वारदात की।

No comments