Breaking News

आर्केस्ट्रा ग्रुप की लड़कियों से मोबाइल नम्बर मांगने पर खून खराबा


हनुमानगढ़ टाउन के गांव सहजीपुरा करणी पैलेस में आयोजित शादी समारोह में आये आर्केस्ट्रा ग्रुप की लड़कियों से मोबाइल नम्बर व एड्रेस पूछने से खून-खराबा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार गांव लीलावाली ढाणी निवासी 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपने साथियों के साथ पैलेस में शादी समारोह में गया था। शादी में आकाश कुमार, सुभाष सुथार निवासी नाथवाना भी आये हुए थे। आकाश व सुभाष ने आर्केस्ट्रा ग्रुप की लड़कियों से मोबाइल नम्बर व एड्रेस मांगा, तो वहां झगड़ा हो गया। 

No comments