Breaking News

चानणाधाम में 56वां अद्र्धवार्षिक महोत्सव 31 से


श्रीगंगानगर के जय श्री हनुमान चानणाधाम में 56वां अद्र्धवार्षिक महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा व उल्लास के साथ 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक मनाया जाएगा। 
महोत्सव के तहत 31 मार्च को सायं 4:15 बजे से 1 अप्रैल सायं 5:15 बजे तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसके साथ ही 1 अप्रैल की रात 8:15 बजे विशाल रात्रि जागरण एवं मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका समापन 2 अप्रैल की सुबह होगा।
प्रबंध समिति अध्यक्ष राकेश गोयल के अनुसार 31 मार्च को दोपहर 2:15 बजे से सायं 4:15 बजे तक विभिन्न दरबारों में पूजा-अर्चना होगी। कलश पूजन राधेश्याम व परमजीत बिश्नोई तथा सुभाष गर्ग द्वारा किया जाएगा।

No comments