Breaking News

भद्रकाली मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन चोरी


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में भद्रकाली मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला व उसके परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर चेन चोरी करने वाली महिला की तलाश की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने पीलीबंगा के वार्ड नम्बर 23 निवासी संजय सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि मेरी बुआ के गले में पहनी 25 ग्राम सोने की चेन  एक महिला ने चोरी कर ली।

No comments