Breaking News

सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन व नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश


श्रीगंगानगर में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस, बीएसएफ व अन्य एजेंसियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रोन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करते हुए संयुक्त कार्ययोजना के तहत लगातार कार्रवाई की जाए। एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। 

No comments