Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव 2026 : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन


नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा किया गया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर सूची की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी सौंपी गई।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च से वार्डों व मतदान केंद्रों पर पठन शुरू होगा तथा 7 अप्रैल 2026 तक दावे व आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। 29 मार्च और 5 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल को निस्तारण के बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।

No comments