आरटीई आवेदन की तारीख बढ़ी:अब 10 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई
राजस्थान में शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए इस बार सरकार ने नियमों को सख्त कर दिया है। फर्जी आय प्रमाण पत्र या गलत दस्तावेज देकर प्रवेश लेने की कोशिश करने वाले अभिभावकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पकड़े जाने पर संबंधित स्कूल की निर्धारित फीस की दोगुनी राशि जुर्माने के रूप में वसूली जाएगी। वहीं तकनीकी दिक्कतों और दस्तावेजों की कमी को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए जारी नई गाइडलाइन में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है।

No comments