Breaking News

बीकानेर कोर्ट को मिली धमकी, छावनी बना परिसर


राजस्थान के बीकानेर कोर्ट परिसर को धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
जैसे ही सूचना मिली, एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है, जो परिसर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। 

No comments