राजस्थान के हाईवे को किया जाएगा अपग्रेड, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय सामने आया है. लगभग 403.07 करोड़ रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-58 का अजमेर-नागौर वाया मेड़ता करीब 150 किलोमीटर लंबा खंड विशेष रूप से नागौर जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस परियोजना के तहत करीब 190 करोड़ रुपये की स्वीकृति से इस मार्ग को चौड़ा और उन्नत किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
अजमेर से मेड़ता होते हुए नागौर तक जाने वाला यह राजमार्ग पश्चिमी राजस्थान को मध्य राजस्थान से जोडऩे वाली प्रमुख धुरी के रूप में कार्य करता है.

No comments