Breaking News

सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख की चोरी


जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार शहर से बाहर गया था और पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इस संबंध में गरिमा सिंह पुत्री ओमसिंह सांखला निवासी यूआईटी कॉलोनी, बीआर बिरला रोड, शंकर नगर पेट्रोल पंप के सामने, सीएचबी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता इलाज के लिए उदयपुर अपनी बड़ी बेटी के पास गए हुए थे, जिसके कारण घर पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ा था।

No comments