Breaking News

विभिन्न प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण


श्रीगंगानगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिलेभर में किया जा रहा है।  
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गठित 13 बैंचों द्वारा आज विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला स्थायी लोक अदालत में आज बड़ी संख्या में वादी-परिवादी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।  इसके लिए 18118 प्री-लिटिगेशन व 8562 लंबित प्रकरणों सहित कुल 26680 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।

No comments