Breaking News

अग्रवाल सदन की कल साधारण सभा व होली स्नेह मिलन


श्रीगंगानगर में अग्रवाल सदन ट्रस्ट की ओर से 15 मार्च  रविवार को सदन परिसर में दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सचिव दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि सुबह 11.15 बजे न्यासियों की साधारण सभा होगी, जिसमें वर्ष 2026-27 व 2027-28 के लिए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चयन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे होली के उपलक्ष्य में पारिवारिक स्नेह मिलन व सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। ट्रस्ट ने समाज के सदस्यों से परिवार सहित भाग लेने की अपील की है।

No comments