Breaking News

रामलीला मैदान में श्री रामकथा का आयोजन 22 से


श्रीगंगानगर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्री रामकथा का आयोजन 22 से 28 मार्च तक किया जाएगा।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी धीरानंद  महाराज ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्री रामकथा का भव्य आयोजन  श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक स्थित रामलीला मैदान में 22 से 28 मार्च तक सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती  श्री रामकथा का वाचन करेंगी। एल ब्लॉक श्री हनुमान मंदिर से 21 मार्च को प्रात: 9 बजे कलश यात्रा निकलेगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचकर विसर्जित होगी।

No comments