भ्रष्टाचार की भेंट चढा टैंक का चबूतरा निर्माण
श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास द्वारा शहर के सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक भारत माता की प्रतिमा के पीछे भारत द्वारा जीते गए पाकिस्तान के टैंक के सौन्दर्यकरण के लिए बनवाया गया चबूतरा भ्रष्टाचार की भेंट चढने के कारण अभी से क्षतिग्रस्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले नगर विकास न्यास की ओर से भारत माता चौक के पास भारत की पाकिस्तान पर विजय का प्रतीक टैंक के लिए चबूतरे का निर्माण करवााया गया था, जो अभी से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां बनाए गए चबूतरे का पत्थर टूट गया है। यूआईटी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

No comments