Breaking News

बाड़े से बकरी चोरी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 पीएसडी बी में स्थित एक बाड़े से बकरी चोरी हो गई। 
पुलिस के अनुसार 3 पीएसडी-बी निवासी मंगतुराम पुत्र अमराराम नायक ने रिपोर्ट दी कि 11 मार्च 2026 को उसके घर के सामने बने बाड़े से उसकी एक बकरी चोरी हो गई। उसने आसपास तलाश की तो गांव के सुरजीत सिंह और कश्मीर सिंह ने बताया कि उस दिन एक व्यक्ति अल्टो कार में बकरी डालकर ले जाता हुआ देखा गया था। उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान हंसराज बावरी निवासी 15 एलएम, हाल निवासी बक्का बस्ती घड़साना के रूप में बताई।

No comments