बोलेरो की टक्कर से घायल छात्रा ने जयपुर में दम तोड़ा
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में बाईपास पर बोलेरो की टक्कर से घायल एक छात्रा की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार नेठराना निवासी सुशील कुमार स्वामी ने रिपोर्ट दी कि 5 मार्च 2026 को उसकी पोती अंकिता और रचना परीक्षा देने के लिए स्कूटी से भादरा गई थी। स्कूटी अंकिता चला रही थी, जबकि रचना पीछे बैठी हुई थी। पेपर देकर लौटते समय भादरा बाईपास स्थित अजय होटल के पास सामने से आ रही बोलेरो के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

No comments