तीन विवाहिता, दो युवती व एक युवक लापता
श्रीगंगानगर जिले भर में युवक-युवतियां व विवाहिताओं के लापता होने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट गुमशुदगी दर्ज की है।
लालगढ़ पुलिस के अनुसार गांव श्यामसिंहवाला से 26 वर्षीय रोशनी पत्नी दीपक जाटव लापता हो गई। पति दीपक जाटव ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए बताया कि रोशनी अपने साथ दो बच्चों को लेकर देवर जॉनी के साथ कहीं चली गई।
इसी थाना क्षेत्र के गांव हाकमाबाद में रहने वाली 18 वर्षीय मीनाक्षी उर्फ स्नेहा बिना बताये घर से कहीं चली गई। पुलिस ने उसके पिता राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।

No comments