नागौर में तस्कर पर 25 पैसे का इनाम:एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है
नागौर में पांच महीने से फरार चल रहे एक तस्कर पर पुलिस ने 25 पैसे का इनाम रखा है। ये इनाम पुलि ने अर्जुनराम विश्नोई पर घोषित किया है। इधर, ये इनाम की राशि चर्चा का विषय बन गई है।
इस मामले में नागौर एसपर मृदुल कच्छावा का कहना है कि- आरोपियों की सामाजिक हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम जारी किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जायल उपखंड निवासी अर्जुनराम पुत्र जिसुखराम विश्नोई लंबे समय से फरार है। ऐसे में नागौर एसपी की ओर से आदेश जारी किया गया है।

No comments