पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मिली राहत, मैदानी क्षेत्रों में तपन
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दोनों से बर्फबारी हो रही है, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। लेकिन उत्तर, पश्चिम और पूर्वी राज्यों में तपिश बरकरार है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों के साथ ही उत्तर के मैदानी राज्यों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने का अनुमान है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

No comments