Breaking News

फूड डिपार्टमेंट में छुट्टियां कैंसिल - छापेमारी में सिलेंडर जब्त


राजस्थान में गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कॉमर्शियल और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।
उदयपुर में अवैध रिफलिंग के दौरान सिलेंडर जब्त किए गए हैं। वहीं, होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं। गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस आज से दो दिन जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

No comments