ऑडी-फॉर्च्यूनर छोड़ ऊंट-गाड़ियों पर निकली बारात
श्रीमाधोपुर इलाके के मूंडरू क्षेत्र में बीती शाम को एक अनोखी और आकर्षक बारात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां आज के दौर में बारातें महंगी लग्जरी गाडिय़ों जैसे फॉच्र्यूनर और ऑडी में निकलती हैं, वहीं मूंडरू गांव में करीब पांच-छह दशक पुरानी परंपरा को जीवित करते हुए दूल्हा और बाराती ऊंट-गाडिय़ों में सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचे.
यह अनोखी बारात मूंडरू से खुर्रमपुरा गांव तक निकाली गई, जिसने ग्रामीण संस्कृति की झलक पेश कर दी. जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत दुल्हे सुभाष सैनी की बारात कोलवा मोड़, मूंडरू से ऊंट-गाडिय़ों में रवाना हुई और खुर्रमपुरा गांव में दुल्हन डॉ. अंजू के घर पहुंची.

No comments