विद्यार्थियों की धड़कनें तेज - पहली बार 12वीं से पहले आएगा 10 वीं बोर्ड का परिणाम
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि सीनियर सेकंडरी से पहले सेकंडरी बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड प्रशासन के अनुसार दसवीं कक्षा का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है।
इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेज गति से किया जा रहा है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए प्रदेशभर में 30 हजार 915 परीक्षकों को लगाया है, जो लगातार मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं।

No comments