सीकर में मामा ने भरा 1 करोड़ का मायरा
सीकर के रानोली क्षेत्र की भरथा वाली कोठी के जादम परिवार ने कुंडलपुर में बहन के यहां 1 करोड़ का मायरा भरा है। दूल्हे डॉ. मनोज के तीन मामाओं में से एक मामा एनआरआई हैं। कुंडलपुर में मायरे की रस्म 10 मार्च को निभाई गई थी।
भरथा वाली कोठी निवासी कैलाश जादम ने परिवार की परंपरा और संस्कारों को निभाते हुए यह मायरा भरा। वे अपने बड़े भाई नारायण यादव से प्रेरणा लेकर छोटे भाई छोटेलाल यादव के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार बहनोई के घर मायरा लेकर पहुंचे।

No comments