रींगस में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान के सीकर जिले के रींगस शहर में आज गुरुवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना शहर के सतभाई स्कूल खेल मैदान के पास की है, जहां घर के बाहर निकल रही महिला आची देवी पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके चलते तेंदुआ वहां से भाग गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है.प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके.

No comments