जोधपुर-जयपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द
मई के महीने में अगर आप जोधपुर, जैसलमेर या बाड़मेर से रेल सफर की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य होने जा रहा है, जिसका सीधा और बड़ा असर जोधपुर मंडल के यात्री यातायात पर पड़ेगा। इस कार्य के चलते जोधपुर से जुडऩे वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कनकपुरा में चल रहे इस तकनीकी कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

No comments