Breaking News

अजमेर जिले में रेलवे ट्रैक पर रखे मिले बड़े पत्थर:ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका


अजमेर जिले में रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बांदनवाड़ा से सिंगवाल की तरफ ट्रैक पर पत्थर रख दिए, हालांकि इस दौरान वहां टावर वैगन गुजर रही थी। टावर वैगन के ड्राइवर को ट्रैक पर पत्थर दिखाई दिए तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया। इस दौरान टावर वैगन का व्हील पत्थर से भी टकरा गया।
घटना के बाद ड्राइवर और स्टाफ ने रेलवे अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नसीराबाद की ओर से भिनाय थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments