Breaking News

आरटीई प्रवेश के लिए आज निकलेगी लॉटरी - दोपहर चार बजे बाद लॉटरी ऑनलाइन होगी


राजस्थान में निजी स्कूलों में आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब गुरुवार को शिक्षा संकुल जयपुर में लॉटरी निकाली जाएगी। इस लॉटरी के जरिए विद्यार्थियों के प्रवेश का प्राथमिकता क्रम तय होगा। लॉटरी पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे घोषित होनी थी, लेकिन अब इसका समय बढ़ाकर चार बजे कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस वर्ष राज्यभर में करीब 6.34 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। गुरुवार को सुबह 11 बजे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में लॉटरी निकाली जानी थी, लेकिन अब अभिभावकों को मैसेज दिया गया है कि चार बजे तक लॉटरी निकाली जाएगी।

No comments