Breaking News

जयपुर में 1000 किलो नकली-पनीर और 800 किलो घी पकड़ा


राजधानी जयपुर में मिलावटी डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर थाना पुलिस ने क्वालिटी पनीर शॉप पर छापा मारकर नकली पनीर और घी की बड़ी खेप पकड़ी है।
पुलिस को छापेमारी के दौरान करीब 1000 किलो नकली पनीर और 800 किलो नकली घी बरामद हुआ है।  यह कार्रवाई एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में की गई, जबकि एसएचओ महेशचंद गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने इसे अंजाम दिया।

No comments