Breaking News

1 अप्रेल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस


उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से पुन: अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है। जिससे जोधपुर, नागौर, बीकानेर, लालगढ़ सहित राज्य के कई स्टेशनों से जम्मू जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण एक ब्रिज में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस को पठानकोट रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था।

No comments