बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज
आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. कटारा की अंतरिम जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने यह फैसला सुनाया हैं. बता दें कि फरवरी के महीने में शीर्ष अदालत ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती से जुड़े केस में बाबूलाल कटारा की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर अंतरिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया था,लेकिन इसके बावजूद वह जेल से रिहा नहीं हो पाए थे।

No comments