जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, बालोतरा में ओले गिरे:दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट
जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीडवाना सहित राजस्थान के कई इलाकों में आज सोमवार सुबह मौसम बदल गया। बादल छाए रहे। तेज गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। इससे हवाओं में ठंडक घुल गई। एक बार फिर लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ।
जयपुर में सुबह करीब 8 बजे से गरज-चमक के साथ बरसात शुरू हुई। विजिबिलिटी कम होने के कारण राजधानी की सड़कों पर दिन में गाडिय़ों की हेडलाइट जलानी पड़ीं। इसी तरह अलवर में भी सुबह करीब 8 बजे से रिमझिम बरसात शुरू हुई थी। भरतपुर में सुबह करीब 9 बजे से बूंदाबांदी हो रही है।

No comments