Breaking News

पाली में मिलावटी चांदी देकर की 4 लाख की धोखाधड़ी


पाली में एक ज्वेलर द्वारा अपने परिचित को मिलावटी चांदी देकर चार लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सोजतरोड थाने की एसएचओ कमला लौहार ने बताया कि बोरनाडी निवासी 27 साल के कैलाश पुत्र मांगीलाल ने सोजतरोड थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया सोजतरोड के फुलाद रोड स्थित ज्वेलरी शॉप का ऑनर बड़ा गुड़ा निवासी पीनू उर्फ कमल किशोर पुत्र केवलचंद उसकी शॉप पर आया और बोला कि उसके पास गलाई हुई चांदी पड़ी है जो शुद्ध चांदी है।

No comments