आरएएस का इंटरव्यू का नौवां चरण एक अप्रैल से - 2461 उम्मीदवार होंगे शामिल
आरएएस-2024 के इंटरव्यू का नौंवां चरण एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से यह इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। ये इंटरव्यू 17 अप्रैल तक चलेंगे। फिलहाल, आठवें चरण के इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू का पहला चरण एक दिसंबर से शुरू हुआ था। भर्ती कुल 1096 पदों के लिए है, जिनके लिए 2461 उम्मीदवार इंटरव्यू देने के लिए चुने गए हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरा हुआ विस्तृत आवेदन पत्र दो कॉपी में, साथ ही अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी भी साथ लानी होंगी।

No comments