Breaking News

बीकानेर में एक्सईएन से 31 लाख की ठगी:शेयर बाजार में निवेश पर दिया झांसा


बीकानेर में साइबर थाना पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 31.71 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है। आईजीएनपी कॉलोनी निवासी अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार जैन को फरवरी में व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाए और अकाउंट में 1.47 करोड़ का मुनाफा दिखाया। रकम निकालने पर पैसे नहीं मिले तो पीडि़त ने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।
साइबर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार इंदिरा गांधी नहर विभाग में अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार जैन को फरवरी माह में एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। 

No comments