बोरिंग केबल चोरी कर ले गए चोर:300 घरों में नहीं हुई पानी की सप्लाई,
अलवर शहर की जेके नगर कॉलोनी में चोरों ने पानी की बोरिंग की केबल चुरा ली। इससे पूरे इलाके में पानी का संकट खड़ा हो गया। जब बोरिंग नहीं चली तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें कटी हुई केबल मिली। इसके बाद जलदाय विभाग और पुलिस को शिकायत दी गई। केबल चोरी के कारण करीब 200 से 300 घरों में पानी की किल्लत हो गई है।
जेके कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में बिजली बॉक्स से लेकर बोरिंग तक की पूरी केबल चुरा ली। सुबह मोटर चालू की तो पानी नहीं आया। बोरिंग पर जाकर देखा तो केबल गायब थी।

No comments