कोटा में जल्द शुरू होगा 344 दुकानों का बाजार
नए कोटा के निवासियों को अब रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदने के लिए 5 किलोमीटर दूर सब्जी मंडी इलाके में नहीं जाना पड़ेगा। गणेश नगर में जीएमए की 9 मंजिला भव्य इमारत बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है। इस इमारत के पहले तीन फ्लोर पर कुल 344 दुकानें बनाई गई हैं, जहां रोजमर्रा का हर सामान, प्रमुख उत्पाद और घरेलू जरूरत की हर चीज उपलब्ध होगी।
जीएमए के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि लॉटरी में 125 वर्ग फुट की 93 दुकानें, 250 वर्ग फुट की 111 दुकानें और 500 वर्ग फुट की 42 दुकानें शामिल हैं।

No comments