Breaking News

अलवर में ओवरलोडिंग से मांच तिराहे पर पलटा टेंपू:नीचे दबने से 3 घायल


अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के मांच तिराहे पर ओवरलोडिंग के कारण एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपू के नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए। टेंपू पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए जमा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपू के नीचे दबे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दो घायलों का इलाज जारी है, जबकि टेंपू ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

No comments