Breaking News

फेल हुई तो हो जाएगी शादी! कॉपियों में निकले 500 के नोट और चिट्ठियां


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब प्रदेश भर में मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रदेश के लगभग 260 केंद्रों पर करीब 1.5 लाख शिक्षक दिन-रात कॉपियां जांचने में जुटे हैं। इस दौरान परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के भीतर 100, 200 और 500 रुपए के नोट मिल रहे हैं। छात्र इस पुरानी और गलत परंपरा के जरिए शिक्षकों को रिश्वत देकर पास होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। 
कुछ छात्राओं ने लिखा है कि यदि वे इस बार फेल हो गईं, तो उनके परिजन जबरन उनकी शादी कर देंगे। 

No comments