Breaking News

अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 83 सिलेंडर और पिकअप जब्त


जयपुर शहर में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान मौके से 14 व्यावसायिक और 69 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 83 सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा एक पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया। जांच के दौरान करीब 15 घरेलू सिलेंडरों में लगभग 2 किलो गैस कम पाई गई।

No comments