सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मिली ताकतों का इस्तेमाल करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद करने का फैसला किया है।
गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को बढ़ावा दिया जा सके। यह निर्णय इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।

No comments