Breaking News

हाईवे पर सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, सड़क पर बिखरे 145 गैस सिलेंडर


अजमेर के किशनगढ़ में पुराना टोल के पास चिडिय़ा बावड़ी क्षेत्र में शनिवार को गैस सिलेंडरों से भरी एक गाड़ी का टायर अचानक फट गया. इसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. सड़क पर गैस सिलेंडर बिखर गए, और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, और समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया. 
जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक बरना गांव से लोड होकर किशनगढ़ स्थित गैस एजेंसी की ओर आ रहा था. इसी दौरान पुराना टोल के पास चिडिय़ा बावड़ी क्षेत्र में चलते-चलते गाड़ी का टायर फट गया.

No comments