आरपीएससी में महिला अफसर पर भद्दे कमेंट:11 कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
राजस्थान लोक सेवा आयोग में तैनात महिला अधिकारी ने 11 पुरुष कर्मचारियों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि ये कर्मचारी भद्दे कमेंट करते हैं।
आयोग ने आरोपी सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही महिला उत्पीडऩ कमेटी ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पीडि़त अधिकारी (महिला) ने आयोग के अध्यक्ष यूआर साहू को लिखे पत्र में कहा है- 11 पुरुष कर्मचारी पिछले तीन महीने से लगातार भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

No comments