राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं में इस बार फेल होंगे बच्चे
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर दिया जायेगा। ऐसे में जल्द ही दोनों ही कक्षाओं का परिणाम घोषित किये जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक रिजल्ट 25 मार्च 2026 तक घोषित किये जाने की संभावना है।
इस वर्ष से राजस्थान बोर्ड ने 5वीं 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म कर दिया है। ऐसे में पूरा 100 फीसदी रिजल्ट नहीं हो सकता है अर्थात कुछ बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो सकते हैं।

No comments