15 मार्च से घर-घर आएगा 'सुरक्षा चक्र'
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में पशुधन को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार और पशुपालन विभाग ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है. इसी कड़ी में 15 मार्च 2026 से जोधपुर और नवनिर्मित फलोदी जिले सहित पूरे प्रदेश में खुरपका-मुंहपका रोग के खिलाफ विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है.
यह अभियान एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा. ताकि गर्मी का मौसम पूरी तरह परवान चढऩे से पहले ही सभी संवेदनशील पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके. विभाग ने इसके लिए अपनी सभी अधीनस्थ संस्थाओं और चल चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा है.

No comments