बुकिंग के बाद घरेलू सिलेंडर नहीं मिलने का दावा:एजेंसियों को बाहर लाइनें
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी कम हो गई। ग्राहकों की शिकायत है कि बुकिंग के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी जयपुर, भरतपुर सहित कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। इधर गैस की किल्लत के कारण होटल-रेस्टोरेंट में कोयले, लकड़ी और इलेक्ट्रिक चूल्हों का इस्तेमाल बढ़ गया है।
डिमांड बढऩे से ऐसे प्रोडक्ट की कमी और कीमत बढऩे का भी दावा किया जा रहा है। लोग पहले के मुकाबले ज्यादा संख्या में सिलेंडर लेने पहुंच रहे है। पहले एक दिन में 500 सप्लाई होती थी। अब 700 से 750 सिलेंडर तक सप्लाई हो रही है।

No comments