कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरी, लैपटॉप व सामान पार
श्रीगंगानगर शहर के पब्लिक पार्क क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेतिया कॉलोनी निवासी रामप्रकाश पुत्र ढोलाराम अरोड़ा निवासी 128 जी सेतिया कॉलोनी ने रिपोर्ट दी कि वह 25 मार्च की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला और दराजें खुली हुई थीं। जांच करने पर काउंटर पर रखे दो लैपटॉप, गल्ले से करीब अढाई हजार रुपये नकद तथा 10-12 लेडीज सूट गायब मिले।

No comments