श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया से चीनी नागरिक पकड़ा
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र में भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र से पुलिस ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया चीनी नागरिक बिना अनुमति सीमा क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त कार्रवाई में चीनी नागरिक को पकड़ा गया। पुलिस और जांच एजेंसिया सीमावर्ती क्षेत्र से हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। पूछताछ के दौरान चीनी नागरिक ने बताया कि वह एक मोबाइल कम्पनी में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार श्रीकरणपुर के भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह एक चीनी नागरिक घूमता हुआ दिखाई दिया।

No comments